Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में स्कूल गया छात्र हुआ गायब, मां ने अपहरण का लगाया आरोप

Published

on

बलिया: के बैरिया स्थानिय थाना क्षेत्र के मखदुम पुर स्थित अपने घर से पढ़ने के लिए स्कूल गया कक्षा छः का छात्र घर वापस नहीं लौटा। इस घटना से परिजनों के हाथ पांव फूलने लगे। खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर गायब छात्र की मां ने थाने में तहरीर दिया है। किसी अज्ञात द्वारा अपहरण की आशंका जताई है।

स्कूल गया छात्रा हुआ गायब

बता दे कि नगर पंचायत बैरिया के मखदुमपुर गांव निवासी अजय पासवान का पुत्र विकास कुमार पासवान चिरैया मोड़ स्थित हनुमान मन्दिर के सामने स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में साइकिल से खुशी-खुशी पढ़ने के लिए बुधवार को गया था। वह स्कूल मे पढ़ाई करने बाद वापस घर नहीं लौटा।

मां ने दी तहरीर

स्कूल से बच्चा घर न लौटने पर उसकी मां बसंती देवी ने थाने में गुरुवार को तहरीर देकर गुहार लगाई है। मां काफी खोजबीन के बाद बच्चे का सुराग नहीं मिलने के बाद वह थाने आई है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करया। मां ने कहा कि मेरे पुत्र के अपहरण की आशंका है। उसने बताया कि मेरा पति वाराणसी में रेलवे में प्राइवेट काम करते हैं। मैं अपने परिवार के साथ गांव पर रहती हूं। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है।

Spread the love

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat