अब इस रेलवे स्टेशन पर भी रूकेगी राजधानी एक्सप्रेस, रेलमंत्री का फैसले से यात्रियों को होगी सुविधा
वाराणसी: जिला मुख्यालय सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब सोनभद्र से दिल्ली दूर नहीं है। नई दिल्ली से चलकर रांची तक जाने वाली गाड़ी संख्या 12453 और 12454 नई दिल्ली-रांची एक्सप्रेस का सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर जल्द ठहराव शुरू होगा। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक कोचिंग राजेश कुमार ने 12 सितंबर को […]
वाराणसी: जिला मुख्यालय सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब सोनभद्र से दिल्ली दूर नहीं है। नई दिल्ली से चलकर रांची तक जाने वाली गाड़ी संख्या 12453 और 12454 नई दिल्ली-रांची एक्सप्रेस का सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर जल्द ठहराव शुरू होगा। रेलवे बोर्ड के उप निदेशक कोचिंग राजेश कुमार ने 12 सितंबर को इसकी मंजूरी दे दी है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की तरफ से राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का समय निर्धारित किया जाएगा।
वर्तमान में रांची राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चलती है। इसकी आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में तीन बार की जाए और जिला मुख्यालय सोनभद्र और दक्षिण में मुख्य जंक्शन चोपन पर भी ठहराव किया जाए। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए रेलवे की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। बताया कि उनके प्रयास से आकांक्षी जनपद सोनभद्र प्रगति के नित नए आयाम की ओर बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि जनपद के यात्रियों को राजधानी दिल्ली की यात्रा करने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता था। अब यह मुश्किल दूर होगी।