बलिया में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
On
बलिया जिले के सिकंदरपुर के जलालीपुर नई बस्ती स्थित एक गांव में शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान रीना शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो संतोष शर्मा की पत्नी थीं। महिला का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित घूरा गुप्ता के अहाते में बाउंडरी के निकले छड़ में गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला।
शोर- शराबा सुनकर परिजनों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर आशीष मिश्रा, एसएचओ विकास चंद पांडेय और चौकी प्रभारी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Tags:
लेखक
Related Posts
Latest News
19 Apr 2025 21:53:36
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 98वीं जयंती पर शनिवार को 21.1 किमी की चंद्रशेखर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। राष्ट्रनायक...