बलिया का लाल बना सेना में लेफ्टिनेंट, पहले प्रयास में सफलता, पासिंग आउट परेड में परिजन हुए शामिल
Ballia's Lal becomes lieutenant in army
Ballia's Lal becomes lieutenant in army
बलिया के सोहांव ब्लॉक के चौरा गांव के अनुराग सिंह ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बनकर गांव का नाम रोशन कर दिया। अनुराग के कंधे पर सितारे सजते ही उनके पिता सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह और मां रेखा सिंह का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
गाँव में जश्न का माहौल अनुराग के सैन्य अफसर बनने की खबर से चौरा गांव में जश्न का माहौल है। उनके चाचा जयराज सिंह और राम रूप सिंह ने बताया कि घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
पिता ने साझा की खुशी अनुराग के पिता लक्ष्मण सिंह ने कहा, "मेरे बेटे ने अपने दादा स्वर्गीय राम इकबाल सिंह का सपना पूरा किया है। दादाजी हमेशा कहते थे कि अनुराग एक दिन पिता से भी बड़ा आदमी बनकर दिखाएगा, और आज उनका सपना सच हो गया।"
