बलिया पुलिस ने नाव से 345 लीटर शराब किया बरामद, शराब तस्कर के साथ नाव भी बरामद
बलिया की थाना नरहीं ने एक नाव से 345 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व एक बाइक बरामद किया है। वहीं एक शराब तश्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रूपये आंकी गयी है। थाना नरही पुलिस टीम के उप निरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग […]
बलिया की थाना नरहीं ने एक नाव से 345 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व एक बाइक बरामद किया है। वहीं एक शराब तश्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रूपये आंकी गयी है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 8 काले बोरे मे कुल 40 पेटी यानि 345 लीटर अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में कुल 48 पाउच 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। बरामद शराब के प्रत्येक पाउच के बारकोड पर सफेद पेन्ट लगा हुआ मिला।
यह इस लिए किया गया था कि शराब किस दुकान से खरीदी गयी है यह जानकारी न हो सके। पुलिस ने एक बाइक तथा एक नाव भी बरामद किया है। सीओ सदर श्याम कांत ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास जारी हैं।