दो बहनों की एक साथ हो रही थी शादी, अचानक हुई एक और लड़की की एंट्री, हो गया बवाल
On
सहारनपुर: जिले में दो बहनों की बरात में उस समय हंगामा हो गया, जब केरल से विवाह दूल्हे की प्रेमिका समारोह में पहुंच गई। युवती ने दूल्हे को खुद का प्रेमी बताते हुए हंगामा कर दिया। मामला उजागर होने पर लड़की पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दूल्हे और उसके पिता को पुलिस के […]
सहारनपुर: जिले में दो बहनों की बरात में उस समय हंगामा हो गया, जब केरल से विवाह दूल्हे की प्रेमिका समारोह में पहुंच गई। युवती ने दूल्हे को खुद का प्रेमी बताते हुए हंगामा कर दिया। मामला उजागर होने पर लड़की पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दूल्हे और उसके पिता को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने से आरोपित दूल्हे ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। स्वजन ने दूसरी बेटी की विदाई कर दी।फतेहपुर थानाक्षेत्र के शेरपुर निवासी दिलबहार पुत्र इरफान की बरात मंगलवार को गागलहेड़ी में आई थी। बरातियों के खाना खाने के बाद निकाह की तैयारी थी। इसी दौरान अचानक केरल की एक युवती आ गई। युवती ने दूल्हे को खुद का प्रेमी बताया, जिससे लोग हैरत में पड़ गए।
युवती बोली- दूल्हे के साथ है संबंध
युवती ने आरोप लगाया कि उसके सात साल से दूल्हे के साथ संबंध हैं। उसे छोड़कर वह किसी और से शादी कर रहा है। युवती ने कहा कि वह किसी और लड़की की जिंदगी बर्बाद नहीं होने देगी। युवती की बात सुनकर लड़की पक्ष के लोगों का गुस्सा भड़क गया। लड़की पक्ष ने निकाह करने से इंकार कर दिया। लड़की वालों ने आरोपित दूल्हे और उसके पिता को पकड़ लिया। काफी हंगामे के बाद लड़की पक्ष के लोग दोनों आरोपितों को थाने ले गए। दूल्हे ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
लेखक
Related Posts
Latest News
19 Apr 2025 11:27:50
बलिया के खेजुरी थाने में लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी होने जा रही है। यह नीलामी 27 अप्रैल 2025 को...