Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Published

on

बलिया: जिले के मनियर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पिलुई गांव के एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

गंगासागर राजभर(23) शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपने घर के थोड़ी ही दूर एक बगीचे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। स्थानीय लोगों ने देखा तो हल्ला मचाने लगे। पेड़ के नीचे फांसी के फंदे पर युवक लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि घर में पांच भाइयों में सबसे छोटा लड़का था। लड़का बाहर कमाता था। 2 से 3 महीने पहले यहां आया था। अभी शादी नहीं हुई है।

बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मनियर थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटकते मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat