Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

बलिया: में उभांव पुलिस ने भाई की अनुपस्थिति में अपने भाभी को हवस का शिकार बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय न मिलने की स्थिति में न्यायालय का दरवाजा खटखटाना था। न्यायालय के आदेश पर उभांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म

घटना के सम्बन्ध में पीड़िता का आरोप है कि उसका विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र में हुआ है। मेरा पति बाहर रह कर कमाता था। घर में सास ससुर के अलावा एक देवर भी साथ रहता था। पीड़िता का आरोप है कि 23 दिसम्बर 23 की रात वह घर में अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान मेरा देवर रात 11 बजे मेरे कमरे में आ गया तथा अंदर से दरवाजा बंद कर मेरे साथ जबरदस्ती गंदा काम किया। विरोध करने पर गर्दन दबा कर मारने की धमकी दी।

ससुराल वालों ने घर से विवाहिता को निकाला

पीड़िता ने अपनी आपबीती सास ससुर को बताया। ससुर ने इस मामले में चुप रहने को कहा। पीड़िता ने फोन पर अपने पति को भी इसकी सूचना दी। जानकारी के बाद घर पहुंचे पति ने भी मामले को तूल न देने को कहा। तब पीड़िता द्वारा इस सम्बन्ध में 112 पुलिस को भी सूचना दी गई। मामला उभांव थाना पहुंचने पर ससुराल वालों द्वारा इसमें सुलह के लिए दबाव डाला। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने उसे गर्भ गिरवाने का दबाव डाला गया। पीड़िता का आरोप है कि ऐसा न करने की स्थिति में 9 फरवरी को उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक बलिया से भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत की गई परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने दर्ज कराई मुकदमा

अंत में उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर उभांव पुलिस ने 16 अप्रैल को महिला के देवर सहित उसके पति व सास ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने उभांव एसएचओ विपिन सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर घटना के मुख्य आरोपी महिला के देवर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat