Connect with us

देश

बिहार के इस जिले में हुआ पकड़ौआ विवाह, BPSC पास अफसर की हुई जबरदस्ती शादी

Published

on

बिहार: राज्य में पकड़ौआ विवाह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक राजस्व कर्मचारी का इस तरह विवाह हुआ है। मामला समस्तीपुर का है। समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी का रिश्ता बेगूसराय जिले के रहने वाले राजस्व कर्मचारी के यहां भेजा था। उन्होंने उस वक्त शादी करने से इनकार कर दिया था। लेकिन लड़की पक्ष वाले ने साजिश रच कर लड़की को लड़का के पास बेगूसराय परीक्षा दिलाने के नाम पर वहां भेज दिया।

उसके बाद बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया। जब लड़का आनन-फानन में लड़की को लेकर थाने पहुंचा तो उस समय ही ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक मंदिर में शादी करा दी गई। वहीं लड़के के परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में हुई इस शादी की वैधता पर सवाल खड़े हो रहें हैं।

राजस्व कर्मचारी रिंटू कुमार ने शादी के दौरान वीडियो में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। रिंटू कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं सीतामढ़ी से छुट्टी लेकर अपने गांव बेगूसराय जिला के तलाला आया हुआ था। तभी लड़की के रिश्तेदार ने अपने दरवाजा पर चाय पीने के बहाने बुलाया था। उस समय लड़की अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। इसी लड़की के हाथों चाय बनवाकर मुझे पिलाई गई थी।

इसके बाद हम गांव से अपनी ड्यूटी पर सीतामढ़ी चले गए। ड्यूटी पर गए तो लड़की के रिश्तेदार ने कहा कि हमारे एक रिश्तेदार का एग्जाम सेंटर सीतामढ़ी में ही पड़ा है। कृपया आप इनकी एग्जाम अपने डेटा पर रखकर दिलवा दीजिए। मुझे यह साजिश नहीं समझ में आई और हामी भर दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाने में आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया। कुछ ही दिनों के बाद दोनों को विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप एक मंदिर में शादी करा दिया गया।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat