Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया के लाल ने एशिया यूथ अंतरराष्ट्रीय मॉडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Published

on

बलिया: एशिया यूथ इंटरनेशनल माडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन कुआलालंपुर मलेशिया में 26 से 29 जनवरी तक आयोजित हुआ था। इसमें भारत से 28 युवा गए थे। जिसमें सिताबदियारा के दलजीत टोला निवासी रवींद्र सिंह के पुत्र साकेत कुमार सिंह ने भी प्रतिभाग किया। वह बेंगलुरू में रहकर पढ़ाई करते हैं। परिवार के लोग रांची और सिताबदियारा में रहते हैं। उन्होंने अरब के देश दोहा कतर का माडल प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र का एक शैक्षिक माडल है। इसमें छात्र कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में सीखते हैं।

एमयूएन सम्मेलन में, प्रत्येक छात्र एक देश, संगठन या व्यक्ति के प्रतिनिधि के रूप में काम करता है, और उसे दुनिया भर के अन्य प्रतिनिधियों के साथ समस्या का समाधान करना होता है। साकेत ने दोहा कतर का प्रतिनिधित्व किया और अपने शोध के आधार पर कतर की समस्या, समाधान और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।

सम्मलेन से वापस आने के बाद साकेत ने बताया कि इसमें 15 से 25 वर्ष के युवा ही भाग ले सकते हैं। इसमें जिस क्षेत्र पर विद्यार्थी शोध किए होते हैं, उस पर अपना माडल प्रस्तुत करना है। प्रतिभागियों को अनुसंधान, सार्वजनिक रूप से बोलना, बहस करना, लिखना, आलोचनात्मक सोच, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे कौशल सीखने को मौका मिलता है। इसका उपयोग आम तौर पर एक पाठ्येतर गतिविधि के रूप में किया जाता है। कुछ स्कूल इसे एक कक्षा के रूप में भी पेश करते हैं।

एमयूएन का उद्देश्य छात्रों को संलग्न करना और उन्हें वर्तमान विश्व के मुद्दों और विश्व राजनीति में गहरी समझ विकसित करने की अनुमति देना है। प्रतिनिधि सम्मेलनों से पहले शोध करते हैं। इसमें प्राथमिक विद्यालय से लेकर कालेज या विश्वविद्यालय स्तर तक के छात्रों को शामिल किया जाता है। वहां एशिया यूथ इंटरनेशनल एमयूएन के सचिव जोनास ब्रंस ने साकेत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। वापस लौटने पर उनकी माता संजू देवी, बब्लू सिंह, विभा सिंह, सुमन सिंह, एलके सिंह, शैलेश सिंह आदि ने भी मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat