बलिया में प्रेमी संग फरार हो गई पत्नी, 8 लाख रूपए और जेवरात लेकर फरार, पति है परेशान
बलिया: जिले के बैरिया में स्थानीय कस्बा के एक गांव में प्रेमी के साथ भागी पत्नी। महिला का पति पैसा कमाने के लिए खाड़ी देश कतर गया हुआ था। घर में बूढ़े माता-पिता और उसकी पत्नी थी। पति अपनी पत्नी के बैंक खाते में दो वर्षों से भेजता था। अब तक लगभग 8 लाख रुपए […]
बलिया: जिले के बैरिया में स्थानीय कस्बा के एक गांव में प्रेमी के साथ भागी पत्नी। महिला का पति पैसा कमाने के लिए खाड़ी देश कतर गया हुआ था। घर में बूढ़े माता-पिता और उसकी पत्नी थी। पति अपनी पत्नी के बैंक खाते में दो वर्षों से भेजता था।
पति जब घर आया तो सारी घटना को जान कर हैरान रह गया। वही अब उक्त युवक ने लिखित तहरीर बैरिया थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मेरे अवकाश पर रहने पर इस आशय का प्रार्थना पत्र पीड़ित द्वारा इंस्पेक्टर क्राइम अशोक दत्त त्रिपाठी को दिया गया है। उनके द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है।