स्पेशल बलिया
बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह फर्जीवाड़ा में एक और गिरफ्तारी, 9 दुल्हनों पर है FIR
बलिया: जिले के मनियर में 25 जनवरी को हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पहले ही 3 सरकारी कर्मचारियों सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में कर चुकी है। बता दें कि यह गिरफ्तारी पुलिस टीम के निरीक्षक योगेश यादव के नेतृत्व में की गई।
जांच प्रक्रिया को लेकर मंत्री भी पहुंचे
पुलिस टीम के निरीक्षक योगेश यादव ने आशीष चौहान उर्फ मिथुन पुत्र श्याम बहादुर चौहान निवासी गाय घाट थाना रेवती बलिया को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया। ऐसे में अभी और कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बलिया शासन प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मूड में है। मामले की गंभीरता देखते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण भी रविवार को बलिया पहुंचकर जांच प्रगति के बारे में न केवल अधिकारियों से जानकारी ली, बल्कि जांच में तेजी लाने का आदेश दिया।
बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाडे मामले में भ्रष्टाचारियों एवं संलिप्त आरोपियों पर कठोर कार्रवाई जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इस मामले में 30 जनवरी को 9 दुल्हनों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। साथ ही अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।