Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, तीन गिरफ्तार

Published

on

बलिया: जिले के रेवती थाना क्षेत्र के अधीसुझवा गांव में घर में घुसे बदमाेशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दिए, जिससे गोली युवक के कंधे में जाकर लगी और युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं युवक की जान बचाने आए एक और व्यक्ति घायल हो गया, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर किया गया।

जानकारी के मुताबिक अधीसुझवा गांव के रहने वाले दीनदयाल यादव का विजय यादव के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। बीती रात एक बजे चार की संख्या में लाठी डंडा से लैस मनबढ़ लोगों ने घर के अंदर सो रहें दीनदयाल को बाहर निकाल कर डंडा से जम कर पीटाई की। कट्टा से फायरिंग किए, जिसमें गोली उनके कंधे में लगी, जिससे दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना देकर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। बीच बचाव में सामान्य रूप से घायल अजय यादव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर उपचार किया गया।

इस संबंध में सीओ बैरिया मु0 उस्मान ने बताया कि घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस द्वारा प्राथमिक दर्ज कर चार नामजद में विजय यादव, नमी यादव, ब्यास यादव तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी राजकुमार फरार है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat