वाराणसी: वाराणसी से वाया प्रयागराज-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को चालने के लिए टाइम टेबल रेलवे बोर्ड ने शनिवार को जारी कर दिया है, इस ट्रेन से बलिया के लोगों को भी दिल्ली जाने में सुविधा होगी। वंदे भारत हफ्ते में मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी, जिसका उद्धघाटन 18 दिसंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी से यह नई दिल्ली के लिए जाएगी। इसका नियमित संचालन 20 दिसंबर से शुरू किया जाएगा।
यह सुबह 7.30 बजे प्रयागराज और दोपहर 2.05 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं, वापसी में 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर तीन बजे चलेगी, रात 9.11 बजे प्रयागराज जंक्शन 11.05 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। हालांकि अभी जो वंदे भारत चल रही है, उसके सापेक्ष नई वंदे भारत पांच मिनट का अधिक समय गंतव्य तक पहुंचने में लेगी।
प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत का ठहराव चार मिनट का होगा। अभी जो वंदे भारत चल रही है, उसका ठहराव मात्र मिनट का है। यह नई दिल्ली से वाराणसी जाते समय 12.08-12.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची है। जबकि वापसी में नई दिल्ली जाते समय इसका ठहराव शाम 4.30-4.32 बजे तक होता है। 20 दिसंबर से शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस दो मिनट अतिरिक्त रुकेगी।
18 दिसंबर को वाराणसी स्टेशन से उद्घाटन के बाद यह नई दिल्ली तक छह स्टेशनों पर रुकेगी। वाराणसी से यह सवा दो बजे चलेगी, प्रयागराज जंक्शन पर 3.50 पर पहुंचेगी और 4.05 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह कानपुर में शाम छह बजे से 6.15 बजे तक, इटावा में साढे सात बजे से 7.40 बजे तक, टुंडला में 8.35-8.45, अलीगढ़ में 9.40-9-50 बजे तक रुकेगी। इसका अंतिम ठहराव नई दिल्ली में होगा।
बनारस-सुबह 6 बजे
प्रयागराज-सुबह 7.30-7.34 बजे –
कानपुर-9.26-9.30 बजे –
नई दिल्ली-दोपहर 2.05 बजे
नई दिल्ली-दोपहर तीन बजे (वापसी)
कानपुर-शाम 7.08-7.12 बजे
प्रयागराज-रात 9.11-9.15 बजे
वाराणसी-रात 11.05 बजे