स्पेशल बलिया
बलिया में बेकाबू ट्रक ढाबे में घुसा, दुकानें टूटीं ड्राइवर भागा, जांच में जुटी पुलिस
बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। फेफना-रसड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास रसड़ा से बलिया की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे स्थित कई ढाबों, एक किराने की दुकान और एक घर के टीन शेड को टक्कर मार दी। इस घटना में एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना रात करीब 11 बजे हुई। तेज रफ्तार ट्रक फेफना-रसड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित हो गया और तीन ढाबों, एक किराना दुकान तथा एक घर के टीन शेड से जा टकराया।
ट्रक की चपेट में आने से मीठवार निवासी सुरेश साहनी का ‘राहुल ढाबा’, श्रीराम यादव की चाय दुकान, चंचल यादव का किराना जनरल स्टोर, संतोष यादव और सीताराम यादव के होटल, तथा अनिल की बिरयानी की दुकान क्षतिग्रस्त हो गईं।
इसके अतिरिक्त, रामनाथ यादव का मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से टकराने के बाद ढाबा को तोड़ते हुए मकान में जाकर फंस गया, जिससे आगे बड़ा नुकसान होने से बच गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
हादसे के समय एक वाहन चालक अमित कुमार (32) वर्ष ढाबे पर खाना खा रहा था, जो ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत बलिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक चालक नशे की हालत में था और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। लोगों ने यह भी बताया कि घटना के समय ढाबों पर ज्यादा लोग खाना नहीं खा रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यदि यह घटना कुछ देर पहले हुई होती, तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। फेफना थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।
स्पेशल बलिया
बलिया में पति ने पीटा तो पत्नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्नी पर कर दिया हमला
बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।
सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।
सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।
स्पेशल बलिया
बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला
बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।
मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।
इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।
स्पेशल बलिया
बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी
बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।
योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई ने दर्ज कराया केस
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था, जानिए पूरा मामला
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या, 4 पर FIR
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में दो गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त, डीएम ने 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
-
स्पेशल बलिया9 months agoयूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन, 81KM लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 112 गांवों से ली जाएगी 403 हेक्टेयर जमीन
-
स्पेशल बलिया9 months agoबेल्थरा रोड से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
