Connect with us

देश

ढाई फीट की दुल्हन को मिला 5.5 फीट का प्यार, घुटने पर बैठकर दूल्हे ने पहनाई जयमाला

Published

on

जबलपुर: एमपी के जबलपुर में एक अनोखी शादी की चर्चा है। यहां 36 इंच की दुल्हन की शादी पांच फीट लंबे दूल्हे के साथ हुई है। दोनों एक-दूसरे से आठ साल से प्यार कर रहे थे। आठ सालों बाद इनके प्यार को मंजिल मिली है। इस शादी की तस्वीर सामने आई है। छोटी दुल्हन बूगी वूगी की विनर रही है। शादी के बाद वह काफी खुश है। इस शादी में परिवार के लोग ही मौजूद थे। अब तस्वीरें वायरल हुई हैं तो लोग कह रहे हैं कि रब ने बना दी है जोड़ी।

दरअसल, आज की तारीख में कई लोग हाइट के नाम पर शादी तोड़ देते हैं। वहीं, रीवा की रहने वाली संध्या और प्रभात ने एक अच्छी मिसाल पेशा की है। रीवा की हाइट बचपन में ही रुक गई थी। वह तीन फीट से आगे नहीं बढ़ पाई। वह जबलपुर के खमरिया इलाके में लंबे समय से रह रही थी। इसी दौरान प्रभात नामक युवक से उसे प्यार हुआ।

दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत कर रहे थे। साथ ही समझ-बूझ रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनों की शादी सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद जबलपुर शहर के हनुमानतल शिव मंदिर में हुई। इस शादी समारोह में दोनों के नजदीकी लोग ही शामिल हुए हैं। मंदिर में शादी से पहले दोनों की कोर्ट मैरिज करवाई गई। वहां इसका रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया है। इसके बाद संध्या को कोई दिक्कत न हो।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat