Connect with us

स्पेशल बलिया

शादी के मंडप से दूल्हा फरार, बारातियों को बनाया गया बंधक, जानें क्या हुआ फिर…..

Published

on

आजमगढ़ से जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव में बारात आई थी। द्वार पूजा के बाद अचानक दूल्हा फरार हो गया। इससे नाराज घरातियों ने दूल्हा समेत भाई, पिता और बारातियों को बंधक बना लिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के कुछ संभ्रांत लोगों की मदद से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद बिना शादी के बारात बैरंग लौट गई।

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना के गांव बशीरपुर में आजमगढ़ जिले से बारात आई थी। द्वारपूजा के बाद दुल्हा अचानक शादी के मंडप से फरार हो गया। वह गांव के पास ही एक तालाब में लगी झाड़ियां में छुप कर बैठ गया। इसकी सूचना लगते ही घराती पक्ष के लोगों में हडकंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से दूल्हे को किसी तरह पकड़कर दुबारा बारात में लाया गया। लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के परिजनों के बीच कहा सुनी हुई। जिससे आक्रोशित घरातियों ने लड़के के पिता भाई और बारातियों को बंधक बना लिया। रात को काफी खोजबीन किया गया। दो घंटे बाद दूल्हे को गांव के बाहर पकड़ लिया गया। उसके बाद उसे लाकर बंधक बना लिया।

सूचना लगते ही गांव के बड़े बुजुर्ग और सरायख्वाजा पुलिस ने पहुंचकर शादी की रस्म करने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन लड़के की ओर से शादी न करने की बात की गई। इसके बाद लड़की पक्ष ने दिए गए पैसे और खर्च की भरपाई करने के लिए मांग किया। जिसको लड़के पक्ष ने मंजूर कर लिया। दूल्हे के परिजनों ने बारात पक्ष की ओर से शादी में कुल खर्च 7 लाख रुपये लड़की के पिता को देने के लिए पुलिस की मौजूदगी में सहमत पत्र लिख दिया गया। जिसपर दोनों पक्ष की पंचायत पर सहमती बनी और रुपये लड़की के पिता को दे दिया गया। तब जाकर 20 घंटे बाद बन्धक लोगों को मुक्त किया गया।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat