सोशल ट्रेंडिंग

विदाई में अपने पालतू कुत्ते को गले लगाकर खूब रोई दुल्हन, वीडियो हुआ Viral

सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें लोग या तो बहुत पंसद करते हैं या ट्रोल कर डालते हैं। कुछ वीडियो रोचक या मनोरंजक भी होते हैं। तो वहीं कुछ वीडियो अपने कमेंट्स की भी से भी और चर्चा में आ जाते हैं। हमें एक ऐसा ही वीडियो मिला है जो कुछ हट कर है, लेकिन लोग इसे कई वजहों से पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में एक दुल्हन के लिबास में कुत्ते से लिपट कर फूट फूट कर रो रही है।

यह वीडियो विदाई का लग रहा है क्योंकि कार में बैठी यह लड़की दुल्हल के लिबास में हैं। यह ऐसे ही रो रही है जैसा कि भारत में लड़कियां अपनी शादी में विदाई के समय रोती हैं। अधिकांश लोगों ने यही पहचाना है कि लड़की को उस कुत्ते से फैमिली मैम्बर की तरह लगाव होगा, इसी लिए विदा के समय इस तरह से रो रही है।

इस वीडियो पर कई लोगों ने लड़की के कुत्ते के प्रति प्रेम को सलाम किया है। अधिकांश यूजर्स ने विदाई के माहौल को देख कर रोना आने जैसी प्रतिक्रिया जाहिर की है। एक ने तो यह भी कह दिया कि दुआ करो कि डॉग जल्दी ठीक हो जाए। एक यूजर ने कहा, “ये चाहती तो डॉगी को दहेज में ले जाती फालतू में रो रही है…।

Spread the love
new desk

news