देश-विदेश
मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
मुंबई के ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रविवार को नवी मुंबई पुलिस के पास आए एक अज्ञात कॉल में धमकी दी गई ताज होटल को बम उड़ा दिया जाएगा।
धमकी भरे कॉल की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। मुंबई पुलिस अब कॉल के स्रोत की जांच कर रही है और सभी संभावित सुरागों की छानबीन कर रही है।
रात को 12 बजे फोन कॉल पर मिली धमकी
पुलिस के अनुसार, नवी मुंबई पुलिस को रात करीब 12 बजे एक कॉल आई जिसमें दावा किया गया कि लग्जरी होटल को उड़ा दिया जाएगा। यह सूचना तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने परिसर का गहन निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर होटल की तलाशी ली गई, जबकि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
लाले किले को भी मिली थी धमकी
गौरतलब है कि यह घटना दिल्ली के लाल किले में इसी तरह की फर्जी बम धमकी के एक दिन बाद हुई है, जिसके कारण कुछ समय के लिए हाई-अलर्ट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मुंबई और दिल्ली पुलिस दोनों नियंत्रण कक्षों के समन्वय से इन धमकियों के स्रोत की गहन जांच कर रही हैं ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके।
-
स्पेशल बलिया10 months agoबलिया में पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई ने दर्ज कराया केस
-
स्पेशल बलिया11 months agoबलिया में बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था, जानिए पूरा मामला
-
स्पेशल बलिया10 months agoबलिया में रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या, 4 पर FIR
-
स्पेशल बलिया11 months agoबलिया में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
-
स्पेशल बलिया10 months agoबलिया में दो गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त, डीएम ने 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया
-
स्पेशल बलिया11 months agoयूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन, 81KM लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 112 गांवों से ली जाएगी 403 हेक्टेयर जमीन
-
स्पेशल बलिया10 months agoबेल्थरा रोड से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
-
स्पेशल बलिया11 months agoबलिया में टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
