Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में मंत्री विजय लक्ष्मी बोलीं- अखिलेश के कार्यकाल में सिर्फ सैफई का उत्थान हुआ

Published

on

बलिया पहुंचीं उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन के बाद मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया।

ममता बनर्जी के इस बयान पर कि वह ‘SIR’ फॉर्म नहीं भरेंगी और उन्हें नागरिकता साबित करने की आवश्यकता नहीं है, मंत्री गौतम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने संभवतः पहले ही दिन फॉर्म ले लिया था और चुपके से भर भी दिया होगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘SIR’ किसी दल या पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार भरे जा रहे फॉर्म हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो व्यक्ति ये फॉर्म नहीं भरेगा, वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा। मंत्री ने ममता बनर्जी को एक ओजस्वी और तेजस्वी महिला बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह निश्चित रूप से फॉर्म भरेंगी।

अखिलेश यादव द्वारा सरकार बनने पर गरीब महिलाओं के खाते में 40 हजार रुपये देने के ऐलान पर मंत्री ने इसे झूठा वादा बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश पर शासन किया है, लेकिन उनके कार्यकाल में केवल सैफई का ही उत्थान हुआ।

मंत्री गौतम ने आगे कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में गांवों में बच्चों के खेल का विकास नहीं हुआ, न ही मेडिकल कॉलेज बने और न ही 24 घंटे बिजली उपलब्ध हुई। उन्होंने बलिया, आजमगढ़ और मऊ जैसे पूर्वांचल के जिलों का उदाहरण देते हुए कहा कि जो कभी पिछड़े माने जाते थे, वे आज बुनियादी ढांचे से भरे हुए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए वह ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ की तरह कुछ भी बोल रहे हैं।

ममता बनर्जी के महिलाओं से ‘किचन में हथियार तो है’ वाले बयान पर मंत्री ने कहा कि महिलाएं हों या पुरुष, सभी उनकी इस बात को समझ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी लंबे समय से तुष्टीकरण की राजनीति करके सत्ता में रही हैं। मंत्री ने दावा किया कि ‘SIR’ (निर्वाचन संबंधी फॉर्म) के माध्यम से उनका जनाधार खिसकता हुआ दिख रहा है और आगामी चुनावों में निश्चित रूप से सत्ता परिवर्तन होगा तथा सुशासन का राज स्थापित होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बल‍िया में पत‍ि ने पीटा तो पत्‍नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्‍नी पर कर द‍िया हमला

Published

on

बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।

सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।

सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला

Published

on

बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।

इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Published

on

बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat