Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में बेटों के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

Published

on

बलिया: जिले के रसड़ा पुलिस ने मनोज सिंह की पत्नी की हत्या व साक्ष्य छिपाने के संबंध में आज रसड़ा पुलिस ने मनोज सिंह, तरुण सिंह, दिव्य प्रताप सिंह को मुखबिर की सूचना पर सिंगही चट्टी पर बने मकान के बाहर से गिरफ्तार किया है।

विवाहिता की हुई मौत

आपको बताते चले कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में 24 अप्रैल 2024 को पति व उसके परिजनों द्वारा विवाहिता रिंकू सिंह की हत्या कर मायके वालों के बताए बिना दाह संस्कार कर दिया गया। साक्ष्य छिपाने को लेकर में रसड़ा कोतवाली पुलिस ने रविवार को पति मनोज सिंह पुत्र राजनाथ सिंह निवासी सुल्तानपुर व उसके अज्ञात परिजनों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कृत कर धर-पकड़ की कार्रवाई तेज कर दी है।

भाई ने दी थी तहरीर

विवाहित मृतका के भाई जयकृष्ण सिंह पुत्र स्व. जनक सिंह निवासी संजय नगर बेल्थरारोड जिला बलिया ने रसड़ा कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है क मेरी बहन रिंकू सिंह की शादी 2002 में मनोज सिंह के साथ हुई थी। वह सिंगही चट्टी पर मकान बनाकर वहीं रहते थे। कुछ समय से रिंकू सिंह व मनोज के बीच विवाद चला चल रहा था। 24 अप्रैल को मेरी बहन रिंकू को मनोज सिंह व उनके परिजनों ने हत्या कर दिया। 25 अप्रैल को मुझे जानकारी दी गई कि रिंकू की तबीयत खराब थी और उसकी मौत हो गई जिसका दाह संस्कार गाजीपुर में कर दिया गया। पुलिस ने जयकृष्ण सिंह की तहरीर पर मनोज सिंह व अज्ञात परिजनों के खिलाफ धारा मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जूट गई थी।

Spread the love

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat