Connect with us

देशी युवक से विदेशी युवती ने रचाई शादी, अमन के प्यार में विवियाना ने अपनाया हिंदू धर्म

Published

on

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार 09 जुलाई को एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। बिहार के छपरा जिला के रहने वाले एक युवक ने हंगरी की लड़की से पटना के राजीव नगर स्थित एक उत्सव हॉल में प्रेम विवाह किया। पूरी शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई। इस शादी में मटकोर, हल्दी, संगीत सब कुछ हुआ। शादी में आए मेहमान भी इस पूरे विवाह को देख खुश नजर आए और खूब तारीफ किए।

कैसे हुआ दोनों के बीच प्यार? (Aman-Viviyan Love Story)
छपरा के दिघवारा प्रखंड के रामदास चक निवासी सुनील कुमार सिंह एवं सुलोचना देवी के पुत्र अमन कुमार हंगरी में होटल मैनेजमेंट और शिप मैनेजमेंट करने के बाद विजनेस में लग गए हैं। वहीं हंगरी की रहने वाली विवियान जावरस हंगरी की वहां के सरकारी स्कूल में म्यूजिक शिक्षिका हैं।

बारात लगी और द्वार पूजा भी हुई
पटना में हुई शादी में मटकोर, हल्दी, मेहंदी, संगीत सभी कार्यक्रम हुए। वर पक्ष के साथ कन्या पक्ष के लोगों ने भी भाग लिया और भारतीय संस्कृति से संबंधित सभी कार्यक्रमों का लुफ़त उठाया। बारात लगी और द्वार पूजा की रस्म भी पूरी की गई । शादी में गांव से पंडित और हजाम भी बुलाए गए। इस तरह हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।

पहले शादी के लिए परिवार वाले नहीं थे तैयार
दूल्हे अमन कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों की सहमति पहले नहीं थी। बाद में काफी प्रयास के बाद लोग मान गए। इसके बाद यह तय किया गया कि शादी बिहार में की जाएगी। हमदोनों ने भारतीय संस्कृति और रिति-रिवाज के साथ शादी की है।

 

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया में प्रेमी के साथ रहने को जिद्द पर अड़ी 6 बच्चों की मां, पंचायत ने सुनाया यह फैसला

Published

on

बलिया: जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चौका देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक गांव में छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। नतीजतन पंचायत को भी पति-पत्नी के बीच संबंध विच्छेद की अनुमति देनी पड़ी। गांव निवासी एक युवक की शादी 19 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद घर का माहौल खुशनुमा था। इस बीच महिला ने पांच पुत्री व एक पुत्र का जन्म दिया।

करीब छह माह पहले महिला अपनी छोटी बहन के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई। वहां किसी कंपनी में काम भी करने लगी। बताया जा रहा है कि वहीं पर किसी मुस्लिम युवक से उसकी नजदिकियां बनीं, जो प्यार में बदल गई। हिमाचल प्रदेश में छह माह रहने के बाद प्रेमी के साथ गांव आई। घरवालों ने उस युवक को भगा दिया। फिर, महिला अपने पति पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगी। कई बार महिला अपने पति के खिलाफ थाने में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने पति को बरी कर दिया।

इधर, तीन दिनों से महिला पुलिस से मांग करने लगी कि मुझको पति से लिखवा कर दे दिया जाए कि मैं उसके साथ नहीं रहूंगी। पुलिस ने पंचायत में निपटारा करने का सुझाव दिया। रविवार को पति-पत्नी की पंचायत हुई। पत्नी किसी भी सूरत में पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। महिला का तेवर देख पंचायत को भी झुकान पड़ा। आपसी समझौता के तहत दोनों को स्वतंत्र छोड़ दिया। महिला अपनी तीन पुत्रियों को लेकर कहीं चली गई। पति दो पुत्री एक पुत्र के साथ गांव में है।

Spread the love
Continue Reading

मेडिकल कॉलेज से भागा दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published

on

देवरिया: शहर के एक मोहल्ले में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी रविवार की रात मेडिकल कॉलेज से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आधी रात को सोनूघाट के पास पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशि‍श की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपने को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई करते हुए पैर में गोली मार उसे गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली सात वर्षीय बालिका के साथ सुबह 9 बजे दुकानदार ने बिस्कुट देने के बहाने दुष्कर्म किया था। लोगों के सहयोग से आरोपी को पुलिस ने रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। देर रात तबीयत खराब होने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां से आरोपी सफी उल्लाह फरार हो गया, इसके बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। 

एसपी संकल्प शर्मा ने तीन टीमों का गठन किया, आधी रात को आरोपी सोनूघाट चौराहे पर मिल गया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायर झोंक कर भागने लगा। पुलिस ने भी बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई कर फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उस ग‍िरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ले रही जानकारी

मेडिकल कॉलेज से भागने के बाद आरोपित किस व्यक्ति से मिला और असलहा कहां से पाया, इसकी जांच कर रही है।

Spread the love
Continue Reading

बलिया में कानूनगो और लेखपाल का रिश्वत लेते VIDEO, देखें वीडियो

Published

on

बलिया में घूस लेते कानूनगो और लेखपाल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लेखपाल और कानून गो 10 हजार रुपए देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो बलिया की सदर तहसील है। हालांकि इसकी पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक टेबल के सामने बैठे हुए हैं। इसी बीच एक व्यक्ति आकर कुर्सी पर बैठ जाता है। उसके सामने कुर्सी पर बैठे कानूनगो कहते हैं कि दो मिनट रुकिए। इस बीच एक व्यक्ति भोजपुरी में पूछ रहा है क्या देना पड़ेगा। सामने से आवाज आती है कि कम से कम 10 दे दीजिए। तब वह व्यक्ति पूछता है कि आपको क्या देना पड़ेगा। या उसी में दोनों लोग रहेंगे।

500-500 की 20 नोट गिनकर पकड़ाई

तब तीसरी आवाज सुनाई देती है कि लेखपाल और कानूनगो दोनों लोग दस हजार। इसी बीच कानूनगो कहते हैं कि लाइए दीजिए। ये सुनकर वो व्यक्ति एक पैकेट से पैसा निकालकर गिनने लगता है। 500-500 की 20 नोटें गिनता है और सामने बैठे शख्स को पकड़ा देता है।

चपरासी के लिए 500 अलग से लिए

दवा है कि जिसने पैसे लिए हैं वो लेखपाल है। कैमरे में नजर आ रहे कानूनगो ने चपरासी के लिए पैसे की डिमांड की। जिस पर 10 हजार रुपये देने वाले शख्स ने अपनी पर्स से एक और 500 की नोट निकालकर कानूनगो को दे दी। जिसे कानूनगो कागज में लपेटते हुए दिखाई दे रहे हैं। कानूनगो का नाम ताड़केश्वर सिंह और लेखपाल का नाम विनय दुबे बताया जा रहा है।

इस बारे में जब एसडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो कार्रवाई की जायेगी।

Spread the love
Continue Reading

Trending

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat