Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा, 38 हजार अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Published

on

बलिया में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 38,000 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को सुचारु और निष्पक्ष बनाना था। जिलाधिकारी ने बताया कि पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए 260 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिना आईडी कार्ड के किसी भी शिक्षक या अधिकारी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी संबंधित कर्मियों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।

केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक व्यवस्था और खिड़कियों की मरम्मत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी संबंधित अधिकारी 23 अप्रैल को बैठक कर अंतिम तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल अच्छे सेवा चरित्र वाले शिक्षकों को ही परीक्षा ड्यूटी में लगाया जाए।

परीक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसके हेल्पलाइन नंबर 05498-220830 और 05498-220235 हैं। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना है।

बैठक में एडीएम अनिल कुमार, नोडल अधिकारी गौतम जी, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

Published

on

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 04137/04138) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 मई से 15 जुलाई, 2026 तक कुल 17 फेरों में संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष ट्रेन 19 मई से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को ग्वालियर से दोपहर 02:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह शनीचरा, मालनपुर, गोहद रोड, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष ट्रेन 20 मई से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को बरौनी से दोपहर 01:45 बजे रवाना होगी। यह शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी कैंट, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, गोहद रोड, मालनपुर और शनीचरा होते हुए अगले दिन दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें 02 एसएलआर/डी, 06 साधारण द्वितीय श्रेणी, 04 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, 06 शयनयान श्रेणी, 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

Published

on

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि पति, दो पड़ोसियों और दो अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर बैरिया थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।

रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी नगर पंचायत बैरिया में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंच गया । कोर्ट ने पति को पीड़िता के भरण-पोषण के लिए हर महीने 3,000 रुपये और मकान किराये के लिए 1,500 रुपये देने का निर्देश दिया था। रविवार को विवाहिता अचानक अपने मायके से वापस ससुराल आई और पति के घर के एक कमरे में रहने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि सोमवार की भोर में चार बजे पति, दो पड़ोसी और दो अन्य अज्ञात लोग जबरन उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। इसके बाद सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आई। बैरिया पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति सहित तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने और मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -अमर उजाला

Continue Reading

स्पेशल बलिया

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

Published

on

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक होने वाली दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में कुछ ही घंटों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं और बेटी की बारात का स्वागत होना था, वहां अब मातम और चीख-पुकार का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गौरकोठी गांव की रहने वाली युवती की आज शादी थी और बारात आने की पूरी तैयारियां चल रही थीं। घर में उत्सव का माहौल था। बताया जा रहा है कि युवती शादी से पहले ब्यूटी पार्लर जा रही थी, तभी बरियारपुर चौराहे के पास सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। जिस घर में मेहमानों की आवाजाही और उत्सव की रौनक थी, वहां अब सिर्फ रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी देखे :- https://balliakibat.com/the-groom-said-goodbye-to-the-world/#google_vignette

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। यह दर्दनाक हादसा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat