Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में बृजेश सिंह हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार, जानिएं कत्ल की वजह

Published

on

बलिया: जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में दिनदहाड़े हुए बृजेश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने चार हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आलाकत्ल (सब्बल व रम्मा) बरामद किया गया है। हत्या का कारण बिरयानी की दुकान पर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।

गौरतलब हों कि गुरुवार को खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी में बृजेश सिंह (26) की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई है। मामले में बड़े भाई नितेश सिंह की तहरीर के आधार पर धारा 147, 148, 149, 302 भादवि दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक खेजुरी अनीता सिंह मय पुलिस टीम के साथ सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्रयासरत थी, तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रसड़ा के सामने से हरेकृष्ण सिंह पुत्र स्व. इन्द्रमणि सिंह, गौरव उर्फ बिल्लू पुत्र हरेकृष्ण सिंह, ऋतुराज सिंह उर्फ छली पुत्र विपिन सिंह व आलोक सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र अजीत बिहारी (निवासीगण खेजुरी बन्जाराबारी, थाना खेजुरी) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो ऋतुराज सिंह उर्फ छली आदि ने बताया कि 02 मई को खेजुरी बाजार में बिरयानी की दुकान पर हम लोगों का झगड़ा बृजेश सिंह से हुआ था। उसके बाद बृजेश सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर आकर गाली गलौज करने लगा, जिस पर हम लोगों ने वहां रखे लाठी डन्डा व सब्बल से बृजेश सिंह के सर पर प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे मरा समझकर हम लोग भाग निकले।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat