स्पेशल बलिया
बलिया में स्पोर्ट्स काॅलेज निर्माण धीमा, 24.55 फीसदी कार्य हुआ, जानिए वजह
बलिया: पूर गांव में बहुप्रतीक्षित जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य जलभराव के कारण धीमा चल रहा है। 24.55 फीसदी काम पूरा हुआ है। इसे 2027 तक पूरा करना है।
106.59 एकड़ में फैले स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। उसके बाद 2017 में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई गई थी। पहले चरण में 9.82 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स काॅलेज के भू भाग की बाउंड्रीवाॅल और दो मुख्य गेट का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इसके बाद बजट के अभाव में कार्य ठप रहा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने कई बार धन आवंटित करने की आवाज बुलंदी की थी।
पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार की तरफ से 34.81 करोड़ का कार्य स्वीकृत किया गया। उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को धनराशि से कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने का निर्देश दिया गया। धन आवंटन के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया लेकिन नवंबर में हुई भयंकर बारिश ने निर्माण कार्य को भी प्रभावित किया है। चारों तरफ जलभराव होने के कारण दिक्कत खड़ी हो गई है। कार्यदायी संस्था को मौके पर मटेरियल ले जाने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके चलते निर्धारित अवधि तक कार्य पूरा होने पर संदेह हो गया है।
कार्यदायी संस्था निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2027 तक पूरा करने का दावा किया है। वर्षों से अधूरी पड़ी परियोजना का कार्य शुरू होने से खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। इसके चालू होने से बलिया को खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक बड़ा और आधुनिक मंच मिलेगा।
दूसरे फेस में ये होने हैं कार्य
जननायक चंद्रशेखर स्पोर्ट्स कालेज के दूसरे फेज में गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल, प्रिंसिपल ऑफिस, एकेडमिक व एडमिनिस्ट्रेशन भवन, मेडिकल सेंटर, बहुउद्देश्यीय हॉल, टाइप-2 रेजिडेंस, विद्युत सब स्टेशन, एसटीपी, ओवरहेड वाटर टैंक और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा।
स्पोर्ट्स काॅलेज निर्माण कार्य करने वाली एसएस कंस्ट्रक्शन (लखनऊ) के प्रोजेक्ट हेड योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मेडिकल सेंटर बन चुका है, जबकि गर्ल्स हॉस्टल और एकेडमिक भवन का काम चल रहा है। बताया कि इस समय जलभराव और खराब रास्ते सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई हैं, जिससे निर्माण सामग्री समय पर साइड तक नहीं पहुंच पा रही है। बताया कि निर्माण कार्य में देरी को लेकर निर्माण निगम को पत्र भी लिखा गया है।
जननायक चंद्रशेखर स्पोर्टस कालेज के दूसरे फेज का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था से लगातार प्रगति लेने के साथ ही मौके का निरीक्षण भी किया जाता है। निर्धारित अवधि तक उसे तैयार करने के निर्देश दिए गए है। जलभराव से कुछ समस्याएं आ रही है। -जवाहर लाल यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी।
स्पेशल बलिया
बलिया में पति ने पीटा तो पत्नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्नी पर कर दिया हमला
बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।
सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।
सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।
स्पेशल बलिया
बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला
बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।
मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।
इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।
स्पेशल बलिया
बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी
बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।
योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में पूर्व विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई ने दर्ज कराया केस
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में बोरे में मिला 10 साल के बच्चे का शव, माता-पिता का इकलौता बेटा था, जानिए पूरा मामला
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की गोली मारकर हत्या, 4 पर FIR
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में दो गैंगस्टरों की संपत्ति जब्त, डीएम ने 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
-
स्पेशल बलिया9 months agoयूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन, 81KM लंबी रेल लाइन बिछाने के लिए 112 गांवों से ली जाएगी 403 हेक्टेयर जमीन
-
स्पेशल बलिया9 months agoबेल्थरा रोड से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट
-
स्पेशल बलिया9 months agoबलिया में टेंट कारोबारी की हत्या कर बाइक में शव बांधकर नदी में फेंका, जांच में जुटी पुलिस
