Connect with us

स्पेशल बलिया

नोएडा में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की ब्लेड मारकर की हत्या, बलिया के रहने वाले हैं दोनों

Published

on

नोएडा: में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के गले में ब्लेड मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी ब्लेड मारकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां गर्लफ्रेंड को मृत घोषित कर दिया। वहीं बॉयफ्रेंड की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

ये है पूरा मामला 

दिल्ली के दल्लूपुरा में रहने वाली 22 वर्षीय निशा बुधवार को अपने बॉयफ्रेंड धनंजय कुमार के साथ उसके नोएडा स्थित छिजारसी घर में थी। बताया जा रहा है कि देर रात धनंजय के घर पर निशा मृत अवस्था में पाई गई। इस बीच आरोपी ने खुद भी ब्लेड मारकर जान देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद निशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि धनंजय को हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। 

15 महीने से चल रहा था प्रेम प्रसंग

थाना प्रभारी ने बताया कि निशा और धनंजय बलिया जनपद के गडवार गांव के रहने वाले हैं। पिछले करीब 15 महीने से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के समय धनजंय शराब के नशे में धुत था। आरोपी ने निशा को ब्लेड मारने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी अभी भी नशे में धुत है। स्थिर होने पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन आ गए हैं। अभी शिकायत नहीं दी गई है।

Spread the love
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat