Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया की अर्पिता को इनोवेशन चैलेंज में द्वितीय स्थान, जीता एक लाख का नगद पुरस्कार

Published

on

बलिया निवासी अर्पिता कुमारी ने HPCL-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) द्वारा आयोजित क्वेस्ट 2025 इनोवेशन चैलेंज में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 300 से अधिक टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से अर्पिता की टीम ने ₹1,00,000 का नगद पुरस्कार जीता।

अर्पिता ने अपने सहकर्मी अनुपम चटर्जी के साथ मिलकर “Dynamic Floating Hydrogen Islands” शीर्षक पर आधारित एक परियोजना प्रस्तुत की। इस परियोजना का उद्देश्य भारत के हरित हाइड्रोजन मिशन को सुदृढ़ दिशा देना है। उनकी टीम को यह सम्मान HMEL के प्रबंध निदेशक प्रभ दास द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य संचालन अधिकारी एम. बी. गोहिल तथा महाप्रबंधक नीरज बागई भी उपस्थित रहे।

अर्पिता बलिया की सेनानी गुलाब नगर कॉलोनी, भृगु आश्रम की निवासी हैं। उनकी माता संध्या कुमारी प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में प्रधानाध्यापिका हैं, जबकि पिता सरोज कुमार ट्रेजरी विभाग में चीफ़ कैशियर के पद पर कार्यरत हैं। अर्पिता वर्तमान में गाजियाबाद स्थित KIET Group of Institutions में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की छात्रा हैं, जहाँ उन्हें विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विभव कुमार सचान तथा मेंटर सचिन त्यागी का मार्गदर्शन मिला। अर्पिता की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शिक्षकों को गौरवान्वित किया है, बल्कि बलिया जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का एक नया स्रोत स्थापित किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्पेशल बलिया

बल‍िया में पत‍ि ने पीटा तो पत्‍नी मायके आ गई, वहां भी पहुंचकर चाकू से पत्‍नी पर कर द‍िया हमला

Published

on

बलिया जिले के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला की मां ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया।

सिउरा गोपालपुर निवासी गिरधारी चौहान ने अपनी पुत्री कविता चौहान की शादी वर्ष 2023 में केशरीपुर, थाना सुखपुरा निवासी संदीप चौहान पुत्र भीमल चौहान के साथ की थी। स्वजन के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप पत्नी के साथ मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी।

सोमवार को उसका पति भी ससुराल पहुंच गया। मंगलवार सुबह संदीप पत्नी से घर चलने की बात की लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इसके बाद वह बाहर चला गया लेकिन कुछ देर बाद वापस लौट आया। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को उम्रकैद, 46 दिन में आया फैसला

Published

on

बलिया में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नही देने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 11 अप्रैल 2026 की रात का है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सुखपुरा में उसके पिता विजय राम पुत्र सुबा राम, निवासी ग्राम धनिधरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-08 में हुई। कोर्ट ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह फैसला मुकदमा दर्ज होने के महज 46 दिनों के भीतर आया, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ अभियान के तहत मिली महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के चलते मामले का त्वरित निस्तारण संभव हो सका।

इस मामले में अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) राकेश कुमार पांडेय ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी की।

Continue Reading

स्पेशल बलिया

बलिया के 25 वार्डों में पहुंचेगा गंगा का शोधित जल, 125 किमी पाइपलाइन बिछाने की तैयारी

Published

on

बलिया। शहरवासियों को जल्द ही गंगा का शोधित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है। नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल निगम (शहरी) ने व्यापक परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया है।

योजना के तहत शहर के सभी 25 वार्डों में गंगा का शुद्ध पानी पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए लगभग 125 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की गई है। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिलहाल विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

योजना के अनुसार, गंगा नदी से पानी का उठान प्रस्तावित श्रीरामपुर घाट पर बनाए जाने वाले इंटेकवेल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए करीब एक एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक इसके लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है, क्योंकि सिंचाई विभाग से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद पानी को शोधन संयंत्र तक पहुंचाकर शुद्ध किया जाएगा और वहां से शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति की जाएगी।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat