Connect with us

अपना प्रदेश

यूपी में चलाई जाएगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, इन चार शहर के यात्रियों को मिलेगा फायदा

Published

on

दुनिया के सबसे बड़े आस्था के मेले यानी माघ मेले में इस बार श्रद्धालु वंदे भारत एक्सप्रेस की भी सवारी करके संगम नहाने आएंगे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है।

13 जनवरी से 25 जनवरी तक गोरखपुर-लखनऊ वाया प्रयागराज वाली वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन के बजाय सीधे फाफामऊ रेलवे स्टेशन से चलेगी। इससे लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर रूट के यात्रियों को भारी राहत मिलेगी।

सबसे खास बात यह है कि फाफामऊ स्टेशन अब सीधे गंगा पथ मार्ग से जुड़ गया है। मतलब, जो श्रद्धालु संगम स्नान करके या दर्शन करके लौट रहे होंगे, वे गंगा पथ से सीधे स्टेशन के पश्चिमी गेट पर पहुंच जाएंगे। वहां से दो कदम चलकर वंदे भारत में सवार होकर घर की ओर रवाना हो सकेंगे। न ट्रैफिक की मार, न भीड़भाड़ वाली जंक्शन की परेशानी।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन का नया समय कुछ इस तरह रहेगा:

  • गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे फाफामऊ पहुंचेगी।
  • वापसी में फाफामऊ से दोपहर 3:35 बजे चलेगी और रात 10.40 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।

यानी जो यात्री सुबह गोरखपुर या रास्ते के स्टेशनों से चलेंगे, वे दोपहर तक संगम पहुंचकर स्नान-दर्शन कर लेंगे और वापस दोपहर की ट्रेन से घर लौट सकेंगे। एक ही दिन में सेमी हाईस्पीड वंदे भारत की आरामदायक सीटों पर दर्शन और वापसी हो जाएगी।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना प्रदेश

यूपी में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पत्नी का गला घोंटा, फिर मांग में सिंदूर भर खुद फंदे से लटक दी जान

Published

on

कानपुर। बर्रा-सात में पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फंदे पर लटक करके जान दे दी।मृतक दंपती पांच दिन पूर्व होजरी कारोबारी के मकान में किराए पर रहने के लिए आए थे। पारिवारिक रिश्ते में चचेरे भाई-बहन घर से भाग करके तीन महीने पहले की कोर्ट मैरिज की थी। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर फोरेंसिक टीम दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची तो महिला का शव जमीन पर बिछी प्लास्टिक की चटाई पर पड़ा था, जिसके गले पर कसे जाने के निशान मिले हैं। वहीं, गैस सिलिंडर पर चढ़कर साड़ी के फंदे पंखे के सहारे युवक का शव लटक रहा था। घटना की जानकारी पर डीसीपी दक्षिण और एसीपी नौबस्ता ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

तीन साल से था प्रेम संबंध

मूलरूप के सचेंडी थानाक्षेत्र के कला का पुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय सौरभ सविता उर्फ टोनी पिता की सैलून की दुकान में हाथ बंटाता था। उसके परिवार में पिता नरेश, मां कमला, बड़ा भाई छोटू और छोटा शिवा हैं। सौरभ तीन भाइयों में मंझला था। सौरभ का घर के सामने रहने वाले 18 वर्षीय रानी उर्फ शालिनी, जो रिश्ते में चचेरी बहन लगी थी। उससे तीन साल से प्रेम संबंध थे। शालिनी के परिवार में सब्जी की दुकान चलाने वाले पिता रामेश्वर, मां पिंकी, भाई आलोक और छोटी बहन संध्या हैं।

Continue Reading

अपना प्रदेश

पिता ड्राइवर, बेटे ने नवोदय विद्यालय से पढ़कर 12वीं में किया जिला टॉप, अब बन गए एनडीए के बेस्ट कैडेट

Published

on

लखनऊ: हाल ही में पुणे में हुई एनडीए की 149वीं पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी दीपक कांडपाल को राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। यह एनडीए का सर्वोच्च सम्मान है। यह एकेडमी के बेस्ट कैडेट को उसकी 3 साल की ट्रेनिंग के दौरान शैक्षणिक, शारीरिक और नेतृत्व संबंधी सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। दीपक को यह प्रतिष्ठित पदक चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने प्रदान किया।

दीपक कांडपाल के पिता जीवन चंद्र कांडपाल टैक्सी ड्राइवर हैं। उनका परिवार आज भी गरुड़ कस्बे में किराए के कमरे में रहता है। दीपक कांडपाल की कहानी लोअर मिडिल क्लास के छात्र की कहानी है, जिसने अपने सपनों को गरीबी की सीमाओं में नहीं बांधा। किराए के कमरे में रहकर, सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने न केवल अपनी पढ़ाई में एक्सीलेंस हासिल की, बल्कि देश की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी में सर्वोच्च सम्मान भी प्राप्त किया। उनकी यात्रा साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

दीपक कांडपाल का बचपन संघर्षों के बीच बीता। उनके पिता टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 8वीं तक गरुड़ स्थित सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) गगरिगोल से हासिल की। वह 12वीं में जिला टॉपर थे। बचपन से ही उनका सपना NDA जॉइन करने का था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने एनडीए कोचिंग में भी कड़ी मेहनत की। अपनी लगन के दम पर उन्होंने 2022 में एनडीए जॉइन किया।

Continue Reading

अपना प्रदेश

यूपी में BJP नेत्री के फ्लैट में सेक्स-रैकेट, पकड़ी गईं 9 लड़कियां

Published

on

वाराणसी में भाजपा नेत्री शालिनी यादव के फ्लैट से सेक्स रैकेट पकड़ा गया। सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर 9 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी हो रही थी। ये फ्लैट शालिनी के पति अरुण यादव के नाम पर है। उन्होंने इसे किराए पर दे रखा था।

शालिनी यादव काशी में कांग्रेस से मेयर और सपा के टिकट पर पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गई थीं। शालिनी ने कहा कि ये मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैं जल्द ही इस पूरे मामले पर जवाब दूंगी।

वाराणसी के आसपास के जिलों से आती थीं लड़कियां पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और मोबाइल बरामद किए हैं। उनकी जांच की जा रही है। फ्लैट सिगरा के वाराणसी विकास प्राधिकरण के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में है। इसका नंबर-112 है। पुलिस ने बताया कि देर रात फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस और SOG टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि स्पा सेंटर में लड़कियां आसपास के जिलों से बुलाई जाती थीं। सिगरा के अलावा पुलिस ने महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की।

आमंत्रण स्टूडियो का बोर्ड लगाकर चला रहे थे सेक्स रैकेट एसीपी ईशांत सोनी ने बताया- आमंत्रण स्टूडियो का बोर्ड लगाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पहले एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया। इसके बाद दूसरे सिपाही को कुछ देर बाद उसी बिल्डिंग में भेजा गया।

वहां सेक्स रैकेट चलने की पुष्टि होने के बाद फोर्स के साथ छापेमारी की, तो 5 महिलाएं पकड़ी गईं। पता चला है कि अश्विनी त्रिपाठी नाम का व्यक्ति स्टूडियो चला रहा था। वह भोली-भाली लड़कियों को काम का लालच देकर यहां बुलाता था। फिर गंदा काम कराता था।

 

Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat