Connect with us

अपना प्रदेश

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत और चार घायल

Published

on

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर मड़िहान के भांवा बाजार के पास शनिवार सुबह छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में शंकर और उनके छोटे भाई के बेटे 15 साल के संदीप की मौके पर मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

मटिहानी गांव निवासी परिवार सोनभद्र के घोरावल के धनवाल गांव में बेटी के घर बधाव (पुत्र जन्म की खुशी में भेंट) देने गया था। शनिवार सुबह लौटते समय भांवा बाजार के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी आदि की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपना प्रदेश

पिता ड्राइवर, बेटे ने नवोदय विद्यालय से पढ़कर 12वीं में किया जिला टॉप, अब बन गए एनडीए के बेस्ट कैडेट

Published

on

लखनऊ: हाल ही में पुणे में हुई एनडीए की 149वीं पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी दीपक कांडपाल को राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। यह एनडीए का सर्वोच्च सम्मान है। यह एकेडमी के बेस्ट कैडेट को उसकी 3 साल की ट्रेनिंग के दौरान शैक्षणिक, शारीरिक और नेतृत्व संबंधी सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। दीपक को यह प्रतिष्ठित पदक चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने प्रदान किया।

दीपक कांडपाल के पिता जीवन चंद्र कांडपाल टैक्सी ड्राइवर हैं। उनका परिवार आज भी गरुड़ कस्बे में किराए के कमरे में रहता है। दीपक कांडपाल की कहानी लोअर मिडिल क्लास के छात्र की कहानी है, जिसने अपने सपनों को गरीबी की सीमाओं में नहीं बांधा। किराए के कमरे में रहकर, सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने न केवल अपनी पढ़ाई में एक्सीलेंस हासिल की, बल्कि देश की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी में सर्वोच्च सम्मान भी प्राप्त किया। उनकी यात्रा साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

दीपक कांडपाल का बचपन संघर्षों के बीच बीता। उनके पिता टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 8वीं तक गरुड़ स्थित सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) गगरिगोल से हासिल की। वह 12वीं में जिला टॉपर थे। बचपन से ही उनका सपना NDA जॉइन करने का था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने एनडीए कोचिंग में भी कड़ी मेहनत की। अपनी लगन के दम पर उन्होंने 2022 में एनडीए जॉइन किया।

Continue Reading

अपना प्रदेश

यूपी में BJP नेत्री के फ्लैट में सेक्स-रैकेट, पकड़ी गईं 9 लड़कियां

Published

on

वाराणसी में भाजपा नेत्री शालिनी यादव के फ्लैट से सेक्स रैकेट पकड़ा गया। सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी कर 9 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि यहां स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी हो रही थी। ये फ्लैट शालिनी के पति अरुण यादव के नाम पर है। उन्होंने इसे किराए पर दे रखा था।

शालिनी यादव काशी में कांग्रेस से मेयर और सपा के टिकट पर पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गई थीं। शालिनी ने कहा कि ये मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैं जल्द ही इस पूरे मामले पर जवाब दूंगी।

वाराणसी के आसपास के जिलों से आती थीं लड़कियां पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक सामान, रजिस्टर और मोबाइल बरामद किए हैं। उनकी जांच की जा रही है। फ्लैट सिगरा के वाराणसी विकास प्राधिकरण के शक्ति शिखा अपार्टमेंट में है। इसका नंबर-112 है। पुलिस ने बताया कि देर रात फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस और SOG टीम ने स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि स्पा सेंटर में लड़कियां आसपास के जिलों से बुलाई जाती थीं। सिगरा के अलावा पुलिस ने महमूरगंज, भेलूपुर और कैंट क्षेत्र में भी कई स्पा सेंटर्स पर छापेमारी की।

आमंत्रण स्टूडियो का बोर्ड लगाकर चला रहे थे सेक्स रैकेट एसीपी ईशांत सोनी ने बताया- आमंत्रण स्टूडियो का बोर्ड लगाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पहले एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया। इसके बाद दूसरे सिपाही को कुछ देर बाद उसी बिल्डिंग में भेजा गया।

वहां सेक्स रैकेट चलने की पुष्टि होने के बाद फोर्स के साथ छापेमारी की, तो 5 महिलाएं पकड़ी गईं। पता चला है कि अश्विनी त्रिपाठी नाम का व्यक्ति स्टूडियो चला रहा था। वह भोली-भाली लड़कियों को काम का लालच देकर यहां बुलाता था। फिर गंदा काम कराता था।

 

Continue Reading

अपना प्रदेश

जब भी मरूंगा हंसते हुए मरूंगा… इंस्टाग्राम पर रील बना कर DIAL-112 के सिपाही ने दी जान

Published

on

कानपुर: जब भी मरूंगा हंसते हुए मरूंगा, क्योंकि जीते जी रोया बहुत हूं…इंस्टाग्राम पर रील बनाने के बाद यूपी 112 नंबर पर तैनात एक सिपाही ने जान दे दी। मंगलवार दोपहर कल्याणपुर के आइआइटी सोसाइटी के माधवपुरम स्थित किराये के मकान में उसका शव फंदे से लटका मिला। एडीसीपी अर्चना सिंह समेत थाने का फोर्स व फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। पुलिस की जांच में मोबाइल पर बनी इंस्टाग्राम आइडी पर सिपाही के दो रील अपलोड थे।

पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लिया और स्वजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि सिपाही दो-तीन बार अपनी पत्नी से मारपीट कर चुका है। 26 नवंबर को ही पत्नी बच्चों को लेकर मथुरा अपनी ससुराल चली गई।

मूलरूप से मथुरा के गोवर्धन थानाक्षेत्र निवासी 30 वर्षीय सिपाही मान महेंद्र सिंह यूपी 112 में तैनात थे। परिवार में पत्नी कविता, बेटा तेजस और छोटू हैं, जो अपनी ससुराल मथुरा में ही रहते हैं। जबकि मान महेंद्र यहां कल्याणपुर के आइआइटी माधवपुरम स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय यादव के चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर किराये के मकान में दो माह पहले रहने आए थे। इसी मकान में दो दारोगा मोहित सोनी व हितेंद्र कुमार भी रहते हैं।
Continue Reading

Trending

Copyright © 2025 Ballia Ki Bat