बलिया में एक युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर लोहटा भागीपुर स्थित नहर मार्ग पर समाधि स्थल के सामने मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय चंदन उर्फ बाबू सिंह पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मनियर पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ल और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
मृतक चंदन के भाई संतोष उर्फ सरल ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे चंदन घर आया था और उन्हें गाली दे रहा था। संतोष ने 112 पर कॉल किया, जिसके बाद चंदन बाइक लेकर चला गया। बुधवार को नहर की तरफ जा रहे एक ग्रामीण ने संतोष को शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने भाई के शव की पहचान की।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…