बलिया के युवक का पॉलिटेक्निक कॉलेज के हास्टल में लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के लोढ़ी स्थित राजकीय पालिटेक्निक कालेज में हास्टल लगे पंखे से लटका एक छात्र का शव बरामद हुआ है। छात्र का शव बरामद होने से कालेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है तथा घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ परिजनों को भी दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र युवराज सिंह 22 पुत्र बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र जय प्रकाश नगर निवासी मंटू सिंह का पुत्र बताया जाता है। मृत छात्र पालिटेक्निक कालेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। जो पालिटेक्निक कालेज के हास्टल में कई छात्रों के साथ रहता था। छात्रों की परीक्षा चल रही थी, कुछ छात्र जब परीक्षा देकर कमरे में लौटे तो देखकर अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद कालेज प्रबंधन, शिक्षक एवं हास्टल के वार्डन भी इकट्ठा हो गए। उसका शव कमरे में लगे पंखे पर गमछा के सहारे लटक रहा था। वहीं घटना की सूचना पर हास्टल प्रशासन एवं छात्रो मे हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने सदर कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि करीब साढ़े छह बजे छात्र का शव लटकने की सूचना मिली। फिलहाल परिजनों को सूचित करने बाद पूरे मामले की हर एंगल से जाँच की जा रही है, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago