बलिया में सड़क हादसे में युवक की मौत, खबर सुन बेहोश हो गई गर्भवती पत्नी

बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात पटपर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा निवासी संतोष सिंह टुनटुन (40) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मधुरेन्द्र सिंह (38) का उपचार मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों युवक पिपरा से निमंत्रण कर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर लौटते समय चालक ने बाइक जैसे ही मुख्य मार्ग पर चढ़ाई, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक करीब 10 फीट दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन संतोष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। वाहन मालिक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संतोष सिंह परिवार के इकलौते पुत्र थे। पिता महिपाल बहादुर सिंह (दारोगा सिंह) का निधन लगभग 15 वर्ष हो चुका था। संतोष अपने परिवार की उम्मीद और मुख्य सहारा थे।मां, गर्भवती पत्नी और दो मासूमों का सहारा छीन गया

हादसे ने संतोष सिंह टुनटुन (40) के परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। शुक्रवार की सुबह संतोष के घर पर भीड़ में हर किसी की आंखें नम थीं और एक ही सवाल था आखिर किस कसूर की इतनी बड़ी सजा मिली है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago