बलिया में पीरकपुर गांव निवासी 21 वर्षीय युवक रितिक चौहान की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह निमंत्रण से घर लौट रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल पुआल लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पीरकपुर निवासी रितिक चौहान (21) अपने चचेरे भाई किसन चौहान (22, पुत्र स्वर्गीय घुरुन चौहान) के साथ बृहस्पतिवार को मोटरसाइकिल से शेखपुर स्थित अपनी बहन के घर विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।
रात में लौटते समय तपनी गांव के पास सड़क पर खड़ी पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रितिक चौहान की मौके पर ही मौत हो गई।
मोटरसाइकिल पर सवार किसन चौहान और मृतक रितिक का भांजा पीयूष चौहान घायल हो गए। गंभीर चोटों के कारण किसन का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक छा गया है। मृतक रितिक चौहान अपनी चार बहनों में इकलौता भाई था। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…