बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बोड़िया पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से हुई।
मृतक की पहचान अपायल गांव निवासी मिथिलेश सिंह (35) पुत्र रमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल से बलिया की ओर जा रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर जय नगर, भरखरा निवासी सनी राजभर (32) पुत्र बेचन राजभर और भरखरा निवासी कन्हैया राजभर (30) पुत्र सुग्रीव राजभर सवार थे। ये दोनों बलिया से सुखपुरा की तरफ जा रहे थे।
बोड़िया पुल के पास दोनों मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही सुखपुरा एसएचओ सुशील कुमार दुबे अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निजी एंबुलेंस की मदद से घायलों को बलिया अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मिथिलेश सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सनी राजभर को बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…