बलिया में सड़क हादसे में युवक की मौत, मामी गंभीर घायल, पुलिस ने ट्रक जब्त किया

बलिया जिले में बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बघांव गांव के पास हुए इस हादसे में उसकी मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान मनियर थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी आदित्य मिश्र उर्फ अमन पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र मिश्र के रूप में हुई है। घायल महिला रेवती कस्बा के वार्ड नंबर चार निवासी 35 वर्षीय दिव्या हैं, जो आदित्य की मामी हैं। दोनों बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से बलिया जा रहे थे।

बघांव गांव के पास बांसडीहरोड की ओर से सहतवार की ओर जा रहे एक ट्रक ने उनकी पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सूचना मिलने पर सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दिव्या को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दिव्या रसड़ा के एक निजी बैंक में कार्यरत हैं। आदित्य मिश्र उर्फ अमन अपनी दो बहनों के इकलौते भाई थे।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago