बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी पश्चिम टोला निवासी दो युवक रविवार की देर रात बहादुरपुर चट्टी से वेटर का काम कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छठू पासवान (22) पुत्र कन्हैया प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन पासवान (15) पुत्र मकाऊ पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने छठू को मृत घोषित कर दिया। पवन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीन भाइयों-चार बहनों में सबसे छोटे छठू की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…