Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, मचा कोहराम

Published

on

बलिया: जिले के बांसडीह-बेरुआरबारी मार्ग पर असेगा गांव के समीप ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार दो पहिया वाहन असंतुलित होकर पेड़़ से टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

बांसडीह कस्बे के वार्ड न ग्यारह निवासी अवनीश चौरसिया (32) पुत्र महेश चौरसिया बेरुआरबारी के तरफ से अपने दो पहिया वाहन से अपने घर आ रहा था। इसी बीच असेगा मोड़ के पास ईट भट्ठे के समीप अचानक मोटरसाईकिल असंतुलित होकर पेड़़ से टकरा गयी। इस घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पर पहुंचाने के साथ ही उसकी जेब से मिले मोबाइल फोन के जरिये घटना की सूचना परिजनों को दी।

पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बलिया रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की 1 वर्ष की अबोध पुत्री है। मृतक की पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है।

Spread the love

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat