बलिया: गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी चट्टी पर बुधवार रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खेजुरी निवासी वीरेंद्र प्रसाद (35) पुत्र जियन प्रसाद अपने भांजे के तिलक समारोह से लौट रहे थे। वे सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव से अपनी बाइक पर घर जा रहे थे। उनके साथ खेजुरी निवासी रोहित प्रसाद (22) पुत्र मुन्ना प्रसाद और अमन प्रसाद (18) पुत्र गौरी प्रसाद भी बाइक पर सवार थे।
बड़सरी चट्टी से आगे बढ़ते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान रतसर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को अपने जद में ले ली। इस टक्कर में बाइक चला रहे वीरेंद्र प्रसाद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि रोहित प्रसाद और अमन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गड़वार थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक वीरेंद्र प्रसाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों रोहित प्रसाद और अमन प्रसाद को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल, दोनों घायल युवकों का इलाज बीएचयू में जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…