बलिया में बेकाबू कार दुकान में घुसी, युवक की मौके पर ही मौत

बलिया में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू कार टाइल्स की दुकान में जा घुसी। यह हादसा रामपुर हनुमान मंदिर से बहादुरपुर रोड पर हुआ। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय रवि दीक्षित के रूप में हुई है, जो जय प्रकाश दीक्षित के पुत्र और बहादुरपुर के निवासी थे। रवि दीक्षित अपने तीन भाइयों में मंझले थे।

यह घटना रविवार की मध्य रात्रि के बाद करीब 2:30 बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि दीक्षित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago