बलिया में पेड़ से टकराई बाइक हादसे में युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बलिया में दोकटी थाना के जयप्रकाश नगर में शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसे बीएसटी बंधा मार्ग पर रामपुर कोडहरा मोड़ के पास हुई।

आजाद यादव (28) और पिंटू कुमार (23) एक निमंत्रण कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात उनकी बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टकराव इतना जोरदार था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोकटी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने आजाद यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिंटू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उसका उपचार जारी है।

आजाद यादव की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां कलावती देवी और बहन रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को गांव के श्मशान घाट पर आजाद का अंतिम संस्कार किया गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने बीएसटी बंधा मार्ग पर रात्रि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago