बलिया में बस की टक्कर से युवक की मौत, दो दिन बाद थी बड़े भाई की शादी

बलिया: उभांव थाना के चौकियां मोड़ के पास बुधवार की देर शाम रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दीपू बिंद (27) की मौत हो गई। घर में उसके बड़े भाई की शादी की तैयारी चल रही थी। 30 नवंबर को शादी होनी थी। दीपू दूसरे प्रांत में प्राइवेट नौकरी करता था और भाई की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था।

शाहपुर खेतिहरी निवासी रामकृपाल बिंद की छह संतान में दीपू सबसे छोटा था। पांचवें बेटा की शादी की तैयारी घर पर चल रही थी। बाइक से बाजार करने जा रहा था। उसी समय सामने से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सीयर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाई की शादी की स्थगित
दो दिन बाद बड़े भाई की बरात की तैयारी चल रही थी। जिस घर में महिलाओं का मंगल गीत से गूंज रहा था, उस घर में बिलखने की आवाज आ रही थी। चौथे भाई सुनील ने बताया कि दीपू सबसे छोटा था। उससे बड़े चंदन की शादी होनी थी। हादसे के बाद फिलहाल शादी स्थगित कर दी गई है।

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago