बलिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, हादसे ने छीन लिया परिवार का इकलौता सहारा

बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर गुरुवार देर शाम पटपर पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में खेजुरी थाना क्षेत्र के खडसरा निवासी संतोष सिंह टुनटुन (40) की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मधुरेन्द्र सिंह (38) का उपचार मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों युवक पिपरा से निमंत्रण कर वापस लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर लौटते समय चालक ने बाइक जैसे ही मुख्य मार्ग पर चढ़ाई, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक करीब 10 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग आवाज सुनकर दौड़े और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन संतोष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। वाहन मालिक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

संतोष सिंह परिवार के इकलौते पुत्र थे। पिता महिपाल बहादुर सिंह (दारोगा सिंह) का निधन लगभग 15 वर्ष पूर्व ही हो चुका था। संतोष अपने परिवार की उम्मीद और मुख्य सहारा थे। उनकी आकस्मिक मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। अमर उजाला

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago