बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान एकौनी गांव निवासी 27 वर्षीय अंकित सिंह उर्फ मोहित पुत्र श्रीनरायन सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, अंकित शुक्रवार दोपहर अपने खेत में गेहूं की बुवाई के लिए घर से निकला था।
जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान, देर शाम को रेलवे लाइन के पास किसी व्यक्ति के कटे हुए शव की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने शव की शिनाख्त अंकित सिंह के रूप में की।
अंकित अविवाहित था। सूचना मिलने पर फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फेफना थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…