बलिया में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई। मृतक की पहचान नगपुरा निवासी 35 वर्षिय रंजीत सिंह पुत्र रामजी सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, 24 तारीख को रंजीत एक शादी समारोह में गए थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजभर समाज के कुछ लड़कों ने पुरानी रंजिश के चलते रंजीत सिंह को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल रंजीत को तत्काल रसड़ा अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बलिया रेफर कर दिया। बलिया से भी रेफर होने के बाद परिजनों ने उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के पिता रामजी सिंह लगभग 10 साल पहले किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। रंजीत सिंह रामजी सिंह के सबसे बड़ा पुत्र था जो बाहर रहता था। उनका दूसरा पुत्र भी बाहर नौकरी करता है, जबकि सबसे छोटा पुत्र घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है।
वहीं तीन लड़कियां है जी तीनों की शादी हो चुकी है। परिवार वालों ने बताया कि रंजीत विदेश जाने की तैयारी में थे और एक महीने पहले ही घर आए थे। उनका वीजा भी आ चुका था और वे कुछ ही दिनों में विदेश जाने वाले थे।
मामले में चितबड़ागांव थाना अध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…