बलिया में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली युवती, अप्रैल में होनी थी शादी

बलिया जिलेक भीमपुरा थाना क्षेत्र के किड़िहरापुर में शनिवार की शाम पिंकी मौर्या (24) का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी कर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद कमरे से साक्ष्य जुटाए।

किड़िहरापुर निवासी हंसा देवी की पांच लड़की व एक बेटा है। चौथे नंबर पर पिंकी मौर्या थी। अप्रैल महीने में उसकी शादी होनी थी। पिता की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है। वह ब्यूटीपार्लर का काम सिख रही थी। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों के अनुसार दोपहर में पिंकी बाजार से घर पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
उसकी मां हंसा देवी मायके गई थीं। शाम को भाई प्रियांशु घर पहुंचा तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। अंदर पंखे से दुपट्टे के फंदे पर पिंकी लटकी हुई थी। पुलिस ने पिंकी के मोबाइल को जांच के लिए जब्त किया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अमर उजाला

Nirbhay Yadav

Recent Posts

बलिया-सुरेमनपुर होकर गुजरेगी ग्वालियर-बरौनी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी

बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…

5 days ago

बलिया में पड़ोसियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति भी था शामिल

बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…

5 days ago

यूपी में शादी से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, खुशियां मातम में बदलीं

यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…

4 weeks ago

बलिया में 30 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, वेतन 23000 से 24000 प्रतिमाह, देखें पूरा डिटेल्स

बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…

4 weeks ago

दूल्हे ने दुनिया को कहा अलविदा : मेहंदी का रंग उतरा भी न था और उजड़ गया सुहाग

गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…

4 weeks ago

यूपी में शादी के एक दिन पहले दूल्हा फरार, दूसरा हुआ बीमार, तीसरे से शादी के बाद भी नहीं हुई दुल्हन की विदाई

यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…

1 month ago