बलिया न्यायालय परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उसका उपचार चल रहा है।
यह घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी राजेश राम (35) पुत्र शिव मंगल राम के साथ हुई। राजेश अपनी पत्नी से चल रहे विवाद के मामले में जनपद न्यायालय आया था।
राजेश की मां मुनरी देवी ने बताया कि राजेश कुछ दिन पहले ही एक शादी में शामिल होने सूरत से घर आया था। राजेश अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी।
इसी विवाद को लेकर वे लोग कोर्ट पहुंचे थे, जहां राजेश और उसकी मां ने पत्नी को घर चलने के लिए मनाया। राजेश की पत्नी ने उनके साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद राजेश ने आवेश में आकर अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…