यूपी रोडवेज में होगी महिला कंडक्टर्स की भर्ती, इस आधार पर मिलेगा नौकरी - बलिया की बात
Connect with us

अपना बलिया

यूपी रोडवेज में होगी महिला कंडक्टर्स की भर्ती, इस आधार पर मिलेगा नौकरी

Published

on

उत्तर प्रदेश (UP News) में महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार अलग-अलग काम हो रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation) ने भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने स्तर से सीधे महिला कंडक्टरों को अनुबंध पर रखने जा रहा है। इस काम को करने के लिए कैबिनेट के सामने जल्द ही प्रस्ताव रखा जाने वाला है।

अभी कैसे होती है कंडक्टरों की भर्ती?
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कंडक्टर की भर्ती के लिए जेम पोर्टल का सहारा लेता है। इसी जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन होता है और फिर उसी के माध्यम से कंडक्टरों को काम पर लिया जाता है। इस प्रक्रिया को करने में करीब ढाई से 3 महीने का समय लग जाता है।

अब कैसे होगी भर्ती?
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अब जो भर्ती महिलाओं की करेगा इसमें महिलाओं को इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर उनको वरीयता दी जाएगी। वहीं जिन महिलाओं के पास ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट एंड गाइड का जिन महिलाओं को प्रमाण पत्र प्राप्त है, उनको इसमें अधिक तवज्जो भी दी जाएगी। इन्हीं के आधार पर यूपी परिवार निगम महिला कंडक्टरों को अनुबंध पर रखेगा।

Spread the love
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending