Connect with us

स्पेशल बलिया

बलिया में महिला ने लगाई फांसी, पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

बलिया: जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के बेउर गांव में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता ने पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

महिला ने लगाई फांसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के बेउर गांव निवासी अखिलेश वर्मा की शादी लगभग 14 साल पहले रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में बेबी से हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। पति-पत्नी के बीच लगभग 3 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मंगलवार की दोपहर बेबी देवी पारिवारिक कलह के कारण पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के दोनों बच्चे गांव में ही पोखरे पर स्नान करने के लिए गए थे। वहीं पति मार्केट गया था। इस घटना की सुचना किसी ने मृतक के पति को दिया। आनन फानन में पति जब घर आया तब तक बेबी का देहांत हो चूका था। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Spread the love

Copyright © 2023 Powered by Balliakibat