बलिया में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला मीना देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 29 नवंबर 2025 को नगरा पेट्रोल पंप के पास घोसी मार्ग पर हुई। महिला को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतका मीना देवी अपने देवर प्रेमचंद चौहान के साथ इंदरपुर अस्पताल से दवा कराकर लौट रही थीं। नगरा पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मीना देवी और प्रेमचंद चौहान दोनों सड़क पर गिर गए। मीना देवी के सिर में गंभीर चोट आई।
घायल मीना देवी को तुरंत एंबुलेंस से नगरा पीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मीना देवी ने दम तोड़ दिया।
मीना देवी की मौत से उनकी दो बेटियां वंदना चौहान और अशू चौहान अनाथ हो गई हैं। उनके पिता की मृत्यु सात साल पहले ही हो चुकी थी। अब मां के निधन से दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बेटियों की अभी शादी भी नहीं हुई है।
नगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…