बलिया जिले के बैरिया ढाही में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर शाम उस समय हुई जब महिला खेत से मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की पहचान बैरिया ढाही निवासी रामावती देवी, पत्नी स्वर्गीय हरेराम के रूप में हुई है। वह भगवानपुर गांव के सामने मिर्च के खेत से मिर्च तोड़ने के बाद वापस अपने घर जा रही थीं।
दलनछपरा-बैरिया मार्ग पर सोनबरसा के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने रामावती देवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गईं और खून से लथपथ हो गईं।
स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई।
रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बलिया रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (गाड़ी…
बलिया जिले में बैरिया नगर पंचायत बैरिया की एक महिला ने आरोप लगाया है कि…
यूपी के देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए दर्दनाक हादसे…
बलिया : जि ला सेवायोजन कार्यालय सतनी सराय भृगु आश्रम बलिया द्वारा एक दिवसीय रोजगार…
गोरखपुर : गोरखपुर में शादी के तीसरे दिन एक युवक ने मौत की राह चुन ली।…
यूपी: मीरजापुर देहात काेतवाली के एक गांव की एक युवती की शादी कछवां बड़का गोदाम के…